Download the Chief Minister’s Rajshri Yojana Form (PDF) | मुख्यमंत्री राजश्री योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करें: बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक कदम

Download the Chief Minister’s Rajshri Yojana Form (PDF) : एक सर्वे के अनुसार राजस्थानी लड़कियों के बढ़ते भेदभाव को देखते हुए राज्य की सर्कार ने राज्ये की लड़कियों के लिए “मुख्यमंत्री राजश्री योजना” की शुरुआत की है। इस योजना की मदद से राज्य में रहने वाली बालिकाओं की शिक्षा और उनके पालन पोषण पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को 6 किस्तों के माध्यम से ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपको इस ब्लॉग पोस्ट को लास्ट तक जरूर होना चाहिए। 

Mukhyamantri Rajshri Yojana क्या है

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024

मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई एक सरकारी योजना है, जिसके अंतर्गत राज्य के बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना की मदद से राज्य की बालिकाएं अपने एजुकेशन रिलेटेड खर्चो की पूर्ति कर सकती है। Rajasthan Government ने इस योजना की शुरुआत 1 Jun 2016 से की थी, इसके बाद राज्य की अनेकों बालिकाओं को इसका लाभ मिल पाया है। 

Read Also: पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना 2024 पात्रता की जांच करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें

Mukhyamantri Rajshri Yojana Objective

  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के राज्य रहने वाली बालिकाओं के पालन, पोषण और उनके स्वास्थ्य संबंधित कार्यों में सहायता प्रदान करना है।
  • राजस्थान में रहने वाली बालिकाएं जो अपनी उच्चतर शिक्षा को पूर्ण नहीं कर पाती हैं, ऐसी बालिकाओं की शिक्षा को पूर्ण करने का उद्देश्य। 
  • राजस्थान स्टेट में रहने वाली बालिकाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव को कम करने का उद्देश्य। 
  • बालिकाओं को अपनी जरूरतों की पूर्ति करने के लिए आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य। 
  • राजस्थान में होने वाली बालिकाओं के प्रति गर्भ हत्या को रोकने का उद्देश्य।

Mukhyamantri Rajshri Yojana Overview 

योजना का नाममुख्यमंत्री राजश्री योजना
शुरुआत1 जून 2016
निर्माणकर्ताराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान की बालिकाएं
आर्थिक सहायता50 हजार रुपए 6 किस्तों में
उद्देश्यराजस्थान में बालिकाओं के मतभेद की कम करना

 

Read Also: लाडली बहना योजना महाराष्ट्र ऑनलाइन पीडीएफ डाउनलोड के लिए हमीपत्र

Mukhyamantri Rajshri Yojana All Benefits 

  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना की मदद से राजस्थान की बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने और सशक्त बनने का अवसर प्राप्त होता है।
  • इस योजना की मदद से राजस्थान की सरकार, राज्य की बालिकाओं के लिए 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए उन्हें ₹50000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 
  • इस योजना की मदद से पात्र बालिका को छह किस्तों में राशि प्रदान की जाती है ताकि वह जरूरत के अनुसार मिलने वाले पैसों को सही समय पर खर्च कर सके। 
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा मिलने वाला पैसा डायरेक्ट बालिका के खाते तक पहुंचाया जाता है। इस तरह की सुविधा से बालिका को मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल सही जगह हो पाएगा। 
  • राजस्थान में होने वाली बालिकाओं के प्रति हीन भावनाओं में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से राज्य में होने वाले लिंग भेदभाव पर रोका जा सकता है।
  • अगर राजस्थान में रहने वाले किसी परिवार में तीन बेटियां पैदा हुई है, तब उनमें से केवल दो बेटियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। अर्थात 3rd बेटी को इस योजना का बेनिफिट्स नहीं मिल पाएगा।
  • राजस्थान में पढ़ने वाली बालिकाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता में सुधार करने का मौका मिल पाएगा। 
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत किसी लाभार्थी बालिका की मृत्यु हो जाती है तब परिवार में पैदा होने वाली अन्य बालिका को इस योजना का पूर्ण लाभ प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamantri Rajshri Yojana की प्रमुख पात्रताएं 

  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत वह सभी बालिकाएं इस योजना के लिए बात मान जाएंगी, जो मुख्य रूप से राजस्थान में रहने वाली हो। 
  • राजस्थान में रहने वाली वह बालिकाएं जिनका जन्म 1 जून 2016 के बाद हुआ है, केवल वही बालिकाएं इस योजना के लिए पूर्ण रूप से पात्र होंगी। 
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना की पात्रता प्राप्त करने के लिए राजस्थान में रहने वाले माता-पिता के पास उनका अपडेट आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड होना चाहिए, तभी उनकी बालिकाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी। 
  • इस योजना के लिए राजस्थान में रहने वाले वह परिवार पात्र होंगे जो आर्थिक रूप से  कमजोर हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका के पास योजना संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जरूर होना चाहिए तभी वह इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी। 

Mukhyamantri Rajshri Yojana के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट

  • लाभार्थी बालिका के माता-पिता का आधार कार्ड 
  • बालिका के माता पिता ना होने की अवस्था में उनकी मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • लाभार्थी बालिका का अपडेट आधार कार्ड 
  • भामाशाह कार्ड
  • बालिका का जन्म स्वास्थ्य कार्ड 
  • बालिका का शैक्षणिक संबंधित दस्तावेज 
  • बालिका का इंटरमीडिएट क्लास का सर्टिफिकेट 
  • आवेदक का ममता कार्ड
  • धन संबंधित मुख्य दस्तावेज या फिर बैंक पासबुक 
  • बालिका तथा उसके माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बालिका अथवा उसके परिवार का सक्रिय मोबाइल नंबर
  • स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र 

Read Also: Pradhan Mantri Jandhan Yojana 2024: आपको भी मिलेंगे 10,000 रुपया फ्री में खुलवाए जन धन खाता, जानें पूरी जानकारी

Mukhyamantri Rajshri Yojana Online Apply Form Pdf

 

  • इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको किसी नजदीकी सरकारी अस्पताल जाना होगा, जहां पर योजना संबंधित पंजीकरण संभव हो। इसके अलावा आप जिला परिषद, ग्राम पंचायत में भी जा सकते हैं।
  • उपरोक्त बताइए गए कार्यालय में जाने के बाद आपको योजना संबंधित सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को किसी अधिकारी के पास दिखाना होगा और उन्हें यह बताना होगा कि आपको मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन फॉर्म चाहिए।
  • कार्यालय मौजूद अधिकारी द्वारा आगे सभी डॉक्यूमेंट्स को चेक किया जाएगा, अगर आपके पास योजना संबंधित सभी पर्याप्त डॉक्यूमेंट मौजूद है। तब आपको मुख्यमंत्री राजश्री योजना का आवेदन फार्म या PDF Form प्राप्त हो जाएगा।
  • योजना संबंधित आवेदन फार्म प्राप्त होने के बाद आपको इसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भर लेना है और इसके साथ सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को संलग्न कर लें। 
  • अपने पूरे Form को पूरा Complete करने के बाद इस PDF Form को बताई गई जगह पर जमा कर दें। 
  • अब आगे की सभी ऑनलाइन प्रक्रिया सरकारी अधिकारी द्वारा की जाएगी,  क्योंकि ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी परमिशन अधिकारी को ही दी जाती है।
  • आखिर में कार्यालय के अधिकारी द्वारा आपको एक रसीद प्रदान की जाएगी, जिसे आपको अपने पास रखना होगा। 

FAQS: Mukhyamantri Rajshri Yojana

 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है? 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आपको सरकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त आवेदन फॉर्म को भरना होता है, जिसे कार्यालय में जमा करवा लिया जाता है। 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए वेलकम की जन्म तिथि क्या होनी चाहिए? 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत वे बालिकाएं योग्य मानी जाएंगी जो 1 जून 2016 के बाद जन्मी हैं।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर क्या है?

141 2922241, 141 2922238

Leave a Comment